July 28, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

L&T को 2GW विंड एनर्जी के लिए मिला ₹15,000 करोड़ का ‘अल्ट्रा-मेगा’ ऑर्डर, स्टॉक में तेजी

Udaan Desk. कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी Larsen & Toubro के स्टॉक में मंगलवार को तेज़ी देखने को मिली. इसका कारण यह है कि कंपनी ने 2 गीगावाट के ऑफशोर विंड एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए टेनेट के साथ एक फ्रैमवर्क कॉपरेशन एग्रीमेंट पूरा कर लिया है. इस समझौते के बाद ही कंपनी के स्टॉक में निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिली. इस फ्रेमवर्क समझौते की घोषणा लार्सन एंड टुब्रो द्वारा उसी दिन बाद में अपने पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा करने से ठीक पहले हुई है.

15,000 करोड़ रुपए से ज़्यादा का ऑर्डर
रेग्यूलेटरी फाइलिंग के अनुसार, यह एक अल्ट्रा-मेगा प्रोजेक्ट है, जो एल एंड टी की सबसे हाईयेस्ट कैटेगरी का प्रोजेक्ट है. कंपनी के वर्गीकरण के अनुसार, अल्ट्रा-मेगा प्रोजेक्ट का मतलब है कि ऑर्डर की कीमत ₹15,000 करोड़ से अधिक है.टेनेट एक यूरोपीयन पावर ग्रिड कंपनी है. यह हाई वोल्टेज बिजली लाइनों का निर्माण और मैनेजमेंट करती है. ये लाइनें लंबी दूरी तक बिजली पहुंचाती हैं. टेनेट नीदरलैंड और जर्मनी के बड़े हिस्से में बिजली नेटवर्क का संचालन करती है. यह बिजली सप्लाई को स्थिर और विश्वसनीय बनाए रखने में भी मदद करती है.

हिताची एनर्जी के साथ मिलकर होगा काम
एल एंड टी और हिताची एनर्जी ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए साझेदारी की है. उन्होंने टेनेट के साथ एक फ्रेमवर्क कॉपरेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता मुख्य रूप से टेनेट के 2-जीडब्ल्यू एचवीडीसी प्रोग्राम के तहत छह प्रोजेक्ट को कवर करता है. यह कंपनियों को इसी प्रोग्राम के तहत भविष्य के प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करने की अनुमति भी देता है.

यह समझौता बड़े-बड़े समुद्री विंड एनर्जी प्लांटों को बिजली ग्रिड से जोड़ने में मदद करेगा. इससे क्लीन एनर्जी का अधिक इस्तेमाल संभव हो सकेगा. साथ ही, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी सहायता मिलेगी. सरल शब्दों में कहें तो, यह प्रोजेक्ट यूरोप को स्वच्छ और अधिक टिकाऊ ऊर्जा की ओर बढ़ने में सहयोग प्रदान करती है.

प्रोजेक्ट में ये चीज़े शामिल
इस प्रोग्राम के तहत, एल एंड टी और हिताची एनर्जी नीदरलैंड्स में दो मौजूदा प्रोजेक्ट – आईजेमुइडेन वेर अल्फा और नेडरविएक 1 – पर काम जारी रखेंगे. साथ ही, वे दो नए प्रोजेक्ट भी शुरू करेंगे, नीदरलैंड्स में नेडरविएक 3 और जर्मनी में लैनविन 5. ये चारों प्रोजेक्ट मिलकर 525-केवी हाई-वोल्टेज पावर लाइनों के माध्यम से 8 गीगावाट तक बिजली संचारित करने की ताकत रखेंगी.

कंपनी को लगातार मिल रहे ऑर्डर
यह लगातार तीसरा दिन है जब एल एंड टी ने नए ऑर्डर की घोषणा की है. 20 मई से अब तक कंपनी ने 45,000 करोड़ रुपये तक के ऑर्डर की घोषणा की है. सोमवार को इसे 5,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है. शुक्रवार को इसे 2,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला. पिछले सोमवार को इसे 10,000 करोड़ रुपये से 15,000 करोड़ रुपये का एक मेगा ऑर्डर मिला था.

नोट : यह समाचार सामान्य जानकारी के लिए है, इसे निवेश की सलाह न समझा जाए. कहीं भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जानकारी लेकर ही निवेश करें.

Spread the love