उड़ान डेस्क। आप अपने पैसे का क्या करते हैं? सोना, चांदी, म्युचुअल फंड, शेयर बाजार में निवेश करते हैं या फिर अपने पैसे को बैंक और एफडी में रखते हैं? रिच डैड, पुअर डैड किताब के लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि अमीर लोग पैसे नहीं बचाते। उनकी सलाह से आपको क्या सीखना चाहिए? इसके साथ ही रॉबर्ट कियोसाकी ने यह भी बताया है कि अमेरिका का कर्ज़ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर रॉबर्ट कियोसाकी निवेशकों को क्या सलाह देना चाह रहे हैं।
रॉबर्ट कियोसाकी की निवेशकों को सलाह
निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी अक्सर निवेशकों को निवेश से जुड़ी सलाह देते रहते हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि साल 2008 में आए बड़े आर्थिक संकट से पहले अमेरिका का कर्ज लगभग 9.5 ट्रिलियन डॉलर था। इस समय यूएस डॉलर गिर रहे हैं और तब अमेरिका का कर्ज 39 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका सरकार हर 90 दिनों में एक ट्रिलियन डॉलर छाप रही है।
क्या आप पैसे बचा रहे हैं?
रॉबर्ट कियोसकी ने निवेशकों से सवाल किया है कि क्या पैसे बचा रहे हैं? उन्होंने लोगों को अपनी किताब का एक नियम याद दिलाया जो है कि अमीर लोग पैसा नहीं बचाते। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि साल 1965 से वे चांदी जमा कर रहे हैं, साल 1971 से सोना जमा कर रहे हैं, साल 2012 से बिटकॉइन जमा किया है और साल 2022 से इथेरियम जमा कर रहे हैं।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
आज भी कई निवेशक यह गलती करते हैं कि वह अपना पैसा या तो बैंक अकाउंट में रखते हैं या फिर फिक्स डिपॉजिट में रखते हैं। या ऐसी जगह निवेश करते हैं जिसके रिटर्न महंगाई को मात नहीं दे पाते। ऐसे समय में आपको समझना होगा कि पैसा कहां लगाया जाए। क्या आपको इतना रिटर्न मिल रहा है कि कुछ सालों बाद बढ़ती महंगाई को देखते हुए अच्छा रिटर्न जमा हो पाए। रॉबर्ट कियोसाकी अक्सर निवेशकों को सोना चांदी बिटकॉइन और इथेरियम खरीदने की सलाह देते आ रहे हैं। उनका कहना है कि यह ऐसी असेट्स है जो लॉन्ग टर्म में आपको बड़ा मुनाफा कमा कर दे सकती है।
(नोट : यह लेख केवल सामान्य जानकारी और वित्तीय जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना समझे। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।)

Related Posts
एक्सिस म्यूचुअल फंड फ्रंट-रनिंग केस : पूर्व चीफ डीलर समेत 20 अन्य पर ₹7.5 करोड़ का जुर्माना, दो लोग बाजार से 7 साल के लिए बैन
रोज सिर्फ ₹45 जमा कर पाएं सालाना ₹40,000! LIC की इस स्कीम में 100 साल की उम्र तक मिलता रहेगा पैसा
UPI पेमेंट का बदलेगा तरीका : अब फोन टैप करते ही पूरा होगा ट्रांजैक्शन