August 6, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

ट्रंप की ईरान को चेतावनी : समझौता करो, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो

उड़ान डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अभी भी जारी है और यह बातचीत खुद ईरान की पहल पर हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि परमाणु समझौता करने का यह ईरान के लिए आखिरी मौका हो सकता है. ट्रंप ने दावा किया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर भी इस समझौते के पक्ष में हैं. हालांकि, ईरान लगातार कहता रहा है कि अमेरिका के साथ उसकी कोई सीधी बातचीत नहीं चल रही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि समझौते की संभावना अभी भी है और मैं ईरान को आखिरी मौका देना चाहता हूं. लेकिन अगर बात नहीं बनी, तो हमारे सैन्य विकल्प तैयार हैं. योजना अभी भी बनी हुई है. उम्मीद है कि ईरान समय रहते समझदारी दिखाएगा और समझौते के लिए आगे आएगा.”

Spread the love