August 9, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

Student Protest : सरकार और छात्रों के बीच बातचीत बेनतीजा, जारी रहेगा आंदोलन

उड़ान डेस्क। JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार के मंत्रियों के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में करीब डेढ़ घंटे तक हुई वार्ता बेनतीजा रही. बैठक के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार के साथ सहमति नहीं बन सकी है. इसलिए आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा. वहीं, सरकार की ओर से मंत्री ने कहा कि छात्रों के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई है. उनकी सभी बातों को गंभीरता से सुना और समझा गया है. सरकार मांगों पर विचार कर आगे की प्रक्रिया तय करेगी.

 

Spread the love