August 10, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

रांची आंदोलन : लाठीचार्ज, आंसू गैस और वॉटर कैनन…क्या छात्रों की आवाज दबाना चाहती है सोरेन सरकार?

  • देवेंद्र महतो बोले-अब सरकार से कोई बातचीत नहीं

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। आंदोलन के 17वें दिन हजारों छात्रों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर मार्च किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार टकराव हुआ। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन के दौरान कई छात्र सड़क पर बैठ गए। वहीं, पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी एंबुलेंस से मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्ट्रेचर पर लेटे-लेटे ही मार्च में हिस्सा लिया।

देवेंद्र महतो बोले- अब सरकार से कोई बातचीत नहीं
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने साफ कहा कि अब सरकार से आगे कोई बातचीत नहीं होगी और सरकार को छात्रों की मांगों पर फैसला लेना होगा।

देवेंद्र महतो ने कहा कि यह आंदोलन अब केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है।

 

Spread the love