August 10, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

बुनकरों और शिल्पकारों को मिला सम्मान, अब वैश्विक बाजार से जुड़ेगा मप्र का हुनर


•‘ODOP Mart MP’ वेबकॉमर्स पोर्टल का भव्य लोकार्पण
• राज्य स्तरीय बुनकर एवं शिल्पी सम्मान समारोह में स्थानीय उत्पादों को डिजिटल बाजार से जोड़ने की पहल

भोपाल। मध्यप्रदेश के बुनकरों, शिल्पकारों और स्थानीय उद्यमियों को नई पहचान और व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सोमवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में राज्य स्तरीय बुनकर एवं शिल्पी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में स्थानीय हुनर और पारंपरिक शिल्प को सम्मान देने के साथ-साथ ‘ODOP Mart MP’ वेबकॉमर्स पोर्टल का भव्य लोकार्पण किया गया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक डिजिटल बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराना है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ेंगे बाजार के अवसर
‘ODOP Mart MP’ के माध्यम से प्रदेश के बुनकरों, शिल्पकारों और स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों को एक डिजिटल मंच मिलने की उम्मीद है। इससे पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश के खरीदारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी तथा कारीगरों के लिए नए बाजार और रोजगार के अवसर विकसित हो सकेंगे।

स्थानीय हुनर को मिलेगी नई पहचान
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प एवं हथकरघा परंपरा को प्रोत्साहित करना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों और शिल्पकारों को सम्मानित करना तथा उनके उत्पादों को आधुनिक बाजार व्यवस्था से जोड़ना है।

Spread the love