नईदिल्ली. संसद के मानसून सत्र के बीच छात्र आंदोलन और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संसद में पूरी और विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि जब सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो तो हंगामा करने के बजाय सभी पक्ष अपनी बात रखें।
रिजिजू ने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों को सदन में उठाना चाहता है, सरकार उन सभी का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि गृह मंत्री सरकार की ओर से इस मुद्दे पर जवाब देंगे। हालिया NEET पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष लगातार संसद में चर्चा की मांग करता रहा है।
बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में सरकार की ओर से छात्र आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमति जताई गई। सरकार ने स्पष्ट किया कि छात्रों से जुड़े मामलों पर सदन में गंभीर और विस्तृत चर्चा की जा सकती है।

Related Posts
रांची आंदोलन : लाठीचार्ज, आंसू गैस और वॉटर कैनन…क्या छात्रों की आवाज दबाना चाहती है सोरेन सरकार?
JPSC Exam Scam: झारखंड भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, CID की FIR के बाद मनी ट्रेल की जांच शुरू
रांची छात्र आंदोलन : CM आवास घेरने पहुंची BJP, हिरासत में बाबूलाल मरांडी