August 11, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

राहुल गांधी भागो मत…NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन

नईदिल्ली। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का मामला की आंच अब राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई है। मंगलवार को NDA के सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में NDA सांसदों ने संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया। भाजपा सांसदो ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री और सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष संदन का समय बर्बाद करने और मुद्दों से भटकाने के लिए सदन में हंगामा कर रहे हैं और चर्चा से भाग रहे हैं।

Spread the love