August 11, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

नसीरुद्दीन शाह को कंगना का मुंहतोड़ जवाब : बोली- लोमड़ी बनने से बेहतर है कुत्ता बनना

Udaan Desk. बॉलीवुड क्वीन और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए नीट पेपर लीक के बाद से ही कंगना बॉलीवुड को आड़े हाथों लेती हुई नजर आ रही है।

हाल ही में एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा झारखंड में हो रहे छात्र आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे थे। यहां पहुंचकर पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को लेकर एक बड़ा बयान दिया था।

जिसमें उन्होंने झारखंड के छात्रों के लिए चुप्पी साधे नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए बोला था कि नसीर साहब, आपने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कहा था कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है, वे बोल नहीं सकते। माफ कीजिएगा, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है और जो इस जेपीएससी पेपर लीक के छात्र प्रोटेस्ट प्रोटेस्ट पर चुप हैं?

कंगना ने भी साधा निशाना
पीयूष मिश्रा के इस बयान पर कंगना रनौत ने भी बेबाक अंदाज में नसीरुद्दीन शाह को घेरा है। पीयूष के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि सच तो यह है हर कोई ना किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं। उसके लिए लड़ती हूं, नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं। कंगना ने आगे लिखा है कि आज के समय में इंसानों की तुलना कुत्तों से करना भी गर्व की बात है, क्योंकि कुत्ते कम से कम वफादार और क्यूट तो होते हैं। नसीरुद्दीन शाह की तरह लोमड़ी बनने से अच्छा है कुत्ता बनना।

जेन जी को लेकर दिया था कड़ा बयान
इससे पहले भी कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद तीखे शब्दों में आपत्ति जाहिर की थी। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले जेन जी को गटर जनरेशन के नाम से भी संबोधित किया था। हालांकि बाद में कंगना ने जेन जी को देश का भविष्य बताते हुए डैमेज कंट्रोल की भी कोशिश की थी।

Spread the love