- Senior Commonwealth Fencing Championship 2026 में Women’s Épée Individual में जीता रजत पदक
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी खुशी दाभाड़े ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नाइजीरिया में आयोजित Senior Commonwealth Fencing Championship 2026 की Women’s Épée Individual स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 14 अगस्त 2026 तक नाइजीरिया में हुआ। खुशी दाभाड़े खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स फेंसिंग अकादमी, भोपाल की खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा है।
विश्व मंच पर लगातार मजबूत हो रही खुशी की पहचान
खुशी दाभाड़े का यह रजत पदक उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। इसी वर्ष मई 2026 में उन्होंने Epee Women World Cup, Saint-Maur Des Fosses, France में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा उन्होंने FIE Epee Grand Prix 21/22, Cairo, Egypt, FIE Senior Epee World Cup, Kazan, Russia (2021)और Senior Asian Fencing Championships, Seoul, South Korea (2022) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
National Games में भी जीत चुकी हैं पदक
खुशी दाभाड़े ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 37वें National Games, Goa 2023 में Women’s Epee Team स्पर्धा में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं Khelo India University Games 2023 में Epee Team स्पर्धा में टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खुशी 30वीं और 32वीं Senior National Fencing Championship में भी पदक जीत चुकी हैं।
मध्यप्रदेश फेंसिंग अकादमी में तराशी प्रतिभा, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक
मध्यप्रदेश के एक सामान्य परिवार से आने वाली खुशी दाभाड़े ने टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल स्थित मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स फेंसिंग अकादमी से अपनी खेल यात्रा को नई दिशा दी। वर्तमान में वे मुख्य प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण में अपनी प्रतिभा को निखार रही हैं।खुशी के खेल सफर में उनके माता-पिता श्री बाबाराव दाभाड़े और स्टाफ नर्स मां श्रीमती विद्या दाभाड़े का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। परिवार के निरंतर प्रोत्साहन और खुशी की मेहनत ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। आज उनकी सफलता मध्यप्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।
खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई, कहा-खुशी की सफलता से बढ़ा मध्यप्रदेश का गौरव
सहकारिता ,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने फेंसिंग खिलाड़ी खुशी दाभाड़े को Senior Commonwealth Fencing Championship 2026 की Women’s Épée Individual स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि खुशी की यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभा, अथक परिश्रम और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का गौरवशाली परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा ऊंचा करने वाली खुशी ने प्रदेश की बेटियों के सामर्थ्य और आत्मविश्वास को नई पहचान दी है। मंत्री श्री सारंग ने खुशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की प्रतिभाएं अब हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेर रही हैं और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
प्रदेश की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा
खुशी दाभाड़े की यह उपलब्धि बताती है कि मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बना रही हैं। फ्रांस में World Cup में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद नाइजीरिया में Commonwealth Championship में रजत पदक जीतना उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। खुशी की सफलता प्रदेश की उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो खेलों में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रही हैं।

Related Posts
खरीफ बोआई में धान की रोपाई पिछड़ी, चावल उत्पादन कम होने की आशंका
सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले-संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहे नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष
ईरान से 50 साल के नुकसान का पैसा मांगेंगे ट्रंप, होर्मुज खोलने और मुआवजे को लेकर नया टकराव