September 3, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

Air India का बड़ा फैसला : अब सभी पायलटों का होगा ड्रग टेस्ट

Udaan Desk. एयर इंडिया ने फ्लाइट सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी अब अपने सभी पायलटों की अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग करेगी। यह फैसला 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 में हुई गंभीर घटना के बाद लिया गया है। एयर इंडिया ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में बताया है कि 13 अगस्त 2026 से सभी पायलटों की प्रतिबंधित पदार्थों और दवाओं को लेकर स्क्रीनिंग शुरू की जा रही है। इस प्रक्रिया में एयर इंडिया के साथ-साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि 4 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 फुकेत से दिल्ली आ रही थी। उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया। इस घटना में यात्रियों और क्रू मेंबर्स को चोटें आईं। इस घटना में 20 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे। घटना की जांच फिलहाल चल रही है। घटना के बाद विमान में सवार दोनों पायलटों की अनिवार्य साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग की गई थी।

Spread the love