September 2, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

नेपाल में बाढ़ से तबाही : अब तक 939 शव बरामद, 4000 से अधिक लोग अब भी लापता

उड़ान डेस्क। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गई है. NDRRMA की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 939 शव बरामद कर लिए गए हैं. जबकि 4,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं.

ग्लेशियर टूटने के बाद 26 अगस्त को आई थी बाढ़

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद 26 अगस्त को देश में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों व गांवों को तबाह कर दिया, जरूरी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और जलविद्युत केंद्रों को भी बहा दिया.

Spread the love