September 14, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

अब एक क्लिक पर मिलेगी PF से जुड़ी हर जानकारी, EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, जानें पूरा प्रोसेस

नईदिल्ली. EPFO ने 14 सितंबर 2026 को अपना ऑफिशियल WhatsApp चैनल शुरू किया है. इसका मुख्य मकसद PF, UAN, नई योजनाओं और EPFO से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट और जानकारी सीधे WhatsApp पर देना है.

15000 की सैलरी होने पर खुलता है PF अकाउंट
अगर आप किसी कंपनी में रेगुलर बेसिस पर जॉब करते हैं, हर महीने आपके अकाउंट में सैलरी आती है, तो आपका एक प्रॉविडेंट फंड अकाउंट भी जरूर होगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से सभी सैलरीड इनकम वाले लोगों को प्रॉविडेंट फंड (PF) की ये सुविधा दी जाती है. PF के लिए एम्प्लॉयी की बेसिक सैलरी से हर महीने 12% अमाउंट काटा जाता है. इतना ही हिस्सा कंपनी भी जमा करती है. मिनिमम 15000 की सैलरी होने पर PF अकाउंट खोला जाता है. EPFO की तरफ से आपको एक 12 डिजिट का नंबर भी जारी किया जाता है. इसे यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN कहते हैं.

EPFO ने शुरू किया वॉट्सऐप चैनल
नौकरीपेशा लोगों के लिए PF यानी प्रॉविडेंट फंड से जुड़ी जानकारी हासिल करना अब और आसान होने जा रहा है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म का विस्तार करते हुए आधिकारिक WhatsApp Channel शुरू किया है. इसके जरिए PF होल्डर और पेंशन से जुड़े लोगों को EPFO की महत्वपूर्ण घोषणाएं, जरूरी अपडेट और जागरूकता से जुड़ी जानकारी सीधे WhatsApp पर मिल सकेगी.

WhatsApp पर क्या-क्या मिलेगा?
EPFO के WhatsApp चैनल का मकसद सदस्यों तक PF से जुड़ी जरूरी जानकारी आसान तरीके से पहुंचाना है. चैनल पर समय-समय पर EPF से जुड़े नए अपडेट, महत्वपूर्ण घोषणाएं और उपयोगी जानकारी शेयर की जाएगी. इसके अलावा सदस्यों को अलग-अलग EPFO सेवाओं और नियमों को समझाने के लिए एजुकेशनल कंटेंट और वीडियो लिंक भी उपलब्ध कराए जाएंगे. EPFO की ओर से साझा किए जा रहे एजुकेशनल कंटेंट में EPF एडवांस विड्रॉल, नौकरी दोबारा शुरू करने के बाद से जुड़े नियम और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के तहत पेमेंट प्रोसेस जैसी जानकारियां शामिल हैं.

EPFO के WhatsApp Channel से कैसे जुड़ें ?
EPFO के WhatsApp Channel से जुड़ना काफी आसान है. इसके लिए वॉट्सऐप खोलकर EPFO के आधिकारिक चैनल को ओपन करना होगा. वहां फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. EPFO ने इसके लिए ऑफिशियल चैनल लिंक भी शेयर किया है. चैनल को फॉलो करने के बाद EPFO की ओर से पोस्ट किए जाने वाले नए अपडेट WhatsApp के जरिए देखे जा सकेंगे.

Spread the love