चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में सोमवार तड़के आए 5.2 तीव्रता के भूकंप से हड़कंप मच गया। लिउझोउ शहर में आए भूकंप में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक लापता है। ग्वांग्शी भूकंप प्रशासन ने बताया कि भूकंप 8 किलोमीटर की गहराई पर था और इसका केंद्र ताइयांगकुन कस्बे में स्थित था, जो लिउझोऊ शहर से 16 किलोमीटर दूर है। भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में 13 इमारतें ढहने की सूचना मिली है।
7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
चाइना डेली के मुताबिक, भूकंप का असर लिउझोउ के साथ गुइगांग, वूझोउ, हेची, नानिंग और आसपास के अन्य शहरों में महसूस किए गए हैं। कम से कम 7,000 से अधिक स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। संचार, बिजली, पानी, गैस आपूर्ति और सड़क परिवहन सहित बुनियादी सार्वजनिक सेवाएं पूरी तरह से चालू हैं। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Related Posts
बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी : छोटे शहरों का सफर होगा आसान, FLY91 को मिलेंगे 40 नए ATR 72-600 विमान
नरोत्तम मिश्रा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी! नितिन नबीन से मुलाकात के बाद हलचल तेज, निकाले जा रहे राजनीतिक मायने
7.8% GDP Growth पर संशय : पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने उठाए सवाल, क्या वाकई 7.8% की दर से बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था?