July 26, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बयान : ‘BJP कार्यकर्ताओं के लिए पद से बड़ा देश’

नईदिल्ली. पेपर लीक विवादों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बड़े घटनाक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं।

अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां
गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन और मातृभाषा में परीक्षाओं की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। शाह ने भरोसा जताया कि मोदी सरकार द्वारा पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड देने के लिए लिए गए निर्णयों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।

Spread the love