July 6, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की छुट्टी! बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया हुआ है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। चंपत राय की जगह बजरंग लाल बागड़ा को ट्रस्ट के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अयोध्या में हुई बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। वर्तमान महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को आधिकारिक रूप से मंजूर कर लिया गया है। चंपत राय के जाने के साथ ही ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा को राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव भी चुन लिया है।

जल्द संभालेंगे कार्यभार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंग लाल बागड़ा इस वक्त अयोध्या राम मंदिर परिसर क्षेत्र में ही मौजूद हैं। हालांकि, वो अभी सीधे तौर पर ट्रस्ट की इस बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद वे जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगे।

Spread the love