BVM के बच्चोंने सीखे सुरक्षा के गुर
भोपाल। राजधानी भोपाल भी अब कोचिंग संस्थानों का एक बड़ा हब माने जाना लगा है। ब्रह्मा विष्णु महेश कोचिंग के संस्थापक ने गरीब और असहाय बच्चों के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोचिंग शुरू कर समाज को बदलने वाली सराहनीय और बेहतरीन पहल की है। डिजिटल युग में कंप्यूटर का ज्ञान बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके भविष्य को उज्जवल करने के लिए बेहद जरूरी है, वहीं आज BVM (ब्रह्म विष्णु महेश) कोचिंग संस्थान द्वारा एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की साथ ही संस्थान के सदस्यों ने पौधे देकर पटवा सहित समस्त पुलिस स्टॉफ का स्वागत सत्कार किया।
सेमिनार के माध्यम से कोचिंग संस्थान के मालिक विकास मेहरा ने बताया कि हम पिछले कई दिनों से बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कई तरह के नए-नए प्रयास निरंतर करते रहते हैं, जिससे बच्चों को अच्छी एजुकेशन मिल सके। बच्चों का उत्साहवर्धन होता रहे उसके लिए समय-समय पर आयोजन करते हैं और बच्चों को सम्मानित भी करवाते हैं।
मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा
BVM की मैनेजिंग डायरेक्टर कशिश चक्रवर्ती बताती है कि आज से हमारा एक और नया अभियान शुरू हो रहा है, जिसके माध्यम से हम ऐसे बच्चों को भी पढ़ा सकेंगे, जिनकी सिर्फ माँ मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करती है और वह उनको पढ़ाने में सक्षम नहीं है। कुछ ऐसे बच्चे, जो घर-परिवार से वाकई बिलकुल सक्षम नहीं हैं, मगर उन्हें पढ़ने की ललक है और भविष्य में कुछ करने की इच्छा रखते हैं, ऐसे ही बच्चों को हम BVM के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
जागरूक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे: चौहान
उपनिरीक्षक कमलेश चौहान ने बताया कि अगर सेफ क्लिक करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे और सायबर सुरक्षा से बचना है तो हमें जागरूक होना पड़ेगा। यह एक अपराध है, जो पर्दे के पीछे से होता है। कौन कर रहा है, कौन नहीं, उसको देखना असम्भव है। इसलिये हमें जागरूक होने की आवश्यकता है। हमें लालची नहीं होना है। सोशल मीडिया पर सेफ क्लिक करके सुरक्षित रहना है।
रुक जाना नहीं, तू कहीं हार के… पटवा
थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बच्चों से कहा कि जीवन में मुश्किलों से डरना नहीं है, मुश्किलें जीवन में आती जाती रहतीं हैं, जीवन में जब भी लगे कि आज निराशा ज्यादा है और कहीं अगर हम हार जाते हैं तो हमको बिलकुल भी निराश नहीं होना है।
बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए थाना प्रभारी पटवा ने सुरीली आवाज़ में “रुक जाना नहीं , तू कहीं हार के….
कांटों पे चल के मिलेंगे साये बहार के…” की चार लाइनों को गुनगुनाया। वहीं थाना प्रभारी पटवा ने कोचिंग के लिए कहा कि ब्रह्मा विष्णु महेश कोचिंग की तरफ से आप बहुत कुछ सीखेंगे, इनका अभियान काबिल- ए-तारीफ़ है, इसके लिए विकास मेहरा और पूरी टीम को में बधाई। साथ ही सीखने की कोई उम्र नहीं होती इसलिए सीखते रहिए और आगे बढ़ते रहिए।
यहां कर सकते हैं शिकायत
ASI सतेंद्र चौबे ने बताया कि अगर आपके साथ कभी कोई सायबर फ्रॉड हो जाता है, तो आप उसकी शिकायत 1930 और सायबर क्राइम की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। अब हर एक थाने में एक सायबर डेस्क की नियुक्ति है, आप आपकी कम्लेंट की जानकारी वहाँ भी आकर दे सकते हैं। कार्यक्रम में थाना निशातपुरा से राजेंद्र राजपुत, दीपक और पूजा सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Related Posts
मुसीबत की बारिश : मुंबई-पुणे रूट पर ब्रेक, दोनों प्रमुख सड़कें बंद
‘चंदा चोरी’ पर उद्धव का तंज : “अयोध्या तो बस झांकी थी, काशी-मथुरा बाकी है”…
MP के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, CM यादव ने किया अडाणी डिफेंस का शिलान्यास