भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं सतना स्थित धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज के देवलोकगमन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पूज्य स्वामी जी का संपूर्ण जीवन धर्म, अध्यात्म और मानव सेवा को समर्पित रहा। उनका देवलोक गमन न केवल उनके असंख्य शिष्यों, बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विचारों और आचरण से जनमानस को सदैव सत्य, अहिंसा और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके अनुयायियों एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Posts
असम में बाढ़ से 66 की मौत, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
छात्र बनकर आए और मचाया बवाल : कोलकाता हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, 70 की पहचान, जानें कौन हैं असली गुनहगार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान : ‘पद छोड़ना ही युवाओं के प्रति समर्पण का सबूत’