June 1, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

CA के बिना भरें अपना ITR, ये 3 AI टूल्स से मिनटों में होगा काम

ITR Filing Without CA 2026 : जून का महीना शुरू हो चुका है और नौकरीपेशा लोगों के बीच इनकम टैक्स भरने की चर्चा हो रही है। कुछ लोग ऐसे सीए को खोज रहे हैं, जो कम पैसे में उनका आईटीआर भर दें। अगर आपको अभी तक कोई ऐसा CA नहीं मिला है, तो परेशान मत होइए। हम आपके लिए ITR भरने का ऐसा तरीका लाए हैं, जिसमें आपको CA की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप घर बैठे ही अपना आईटीआर भर पाएंगे।

बिना CA के कैसे भरें ITR?

अगर आपके पास CA को देने के लिए पैसे नहीं है, तो आप खुद भी अपना ITR भर सकते हैं। इनमें आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे 3 धांसू AI टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके टैक्स फाइलिंग के काम को काफी आसान बना देंगे। भारतीय मार्केट में अब ऐसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स हैं जिन्होंने अपने सिस्टम में एडवांस्ड AI और मशीन लर्निंग को इंटीग्रेट कर लिया है। इनमें से 3 सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद टूल्स नीचे दिए गए हैं।

ये हैं वो 3 खास AI टूल

  1. टूल : Cleartax AI 
    काम करने का तरीका : फॉर्म 16 (PDF) अपलोड करते ही AI इंजन सैलरी, डिडक्शन और TDS जैसी जानकारी निकालकर सही जगह भर देता है।
    खासियत : AI-पावर्ड टैक्स ऑप्टिमाइजर बताता है कि नया या पुराना टैक्स रिजीम आपके लिए बेहतर है और छूटे निवेश की याद दिलाता है।
  2. टूल : Tax2win
    काम करने का तरीका : चैटबॉट दोस्ताना अंदाज़ में सवाल पूछता है और आपके जवाबों के आधार पर ITR तैयार करता है।
    खासियत : बेहद आसान इंटरफेस और गलत जानकारी पर तुरंत चेतावनी देता है।
  3. टूल : Quicko
    काम करने का तरीका : ब्रोकर (Zerodha, Groww, Upstox आदि) से जुड़कर पूरे साल का प्रॉफिट-लॉस स्टेटमेंट निकालकर कैपिटल गेंस टैक्स की गणना करता है।
    खासियत : AIS और TIS फॉर्म्स को पोर्टल से फेच कर मिलान करता है, जिससे नोटिस आने का खतरा लगभग खत्म हो जाता है।

AI से ITR फाइल करने के 4 बड़े फायदे

  1. सबसे पहला फायदा तो आपकी जेब को होता है। सीए की भारी-भरकम फीस बचती है।
  2. AI टूल्स की मदद से आप मुश्किल से 15 से 20 मिनट में अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
  3. इंसान से कैलकुलेशन में गलती हो सकती है, लेकिन AI से नहीं।
  4. इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर बैंक-लेवल की सिक्योरिटी होती है, जिससे आपका पैन (PAN) नंबर, सैलरी डिटेल्स और बैंक अकाउंट की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
Spread the love