Asha Bhosle Net Worth : भारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन एक गहरे शोक का है. सुरों की मल्लिका और अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली.
ज्यादातर लोग आशा भोसले को उनकी जादुई आवाज के लिए जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वे एक बेहद सफल बिजनेस वुमन भी थीं. संगीत की दुनिया से लेकर ग्लोबल रेस्टोरेंट चेन तक, आशा जी ने अपनी मेहनत से 100-250 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई. आइए जानते हैं, उनकी कमाई के मुख्य जरिया और उनकी फाइनेंशियल विरासत के बारे में.
म्यूजिक रॉयल्टी और लाइव कन्सर्ट
गुड रिटर्न्स की एक रिपोर्ट के अनुसार आशा जी की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उनकी गायकी से आता है. 12,000 से ज्यादा गानों के साथ, उन्हें मिलने वाली रॉयल्टी उनकी कमाई का एक स्थिर जरिया रही. इसके अलावा, वह अपने लाइव कन्सर्ट्स के लिए भी मोटी फीस लेती थीं. 90 की उम्र के पड़ाव पर भी उनका जोश कम नहीं हुआ था; हाल ही में विक्की कौशल के गाने ‘तौबा तौबा’ पर उनकी लाइव परफॉर्मेंस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
‘Asha’s’: ग्लोबल रेस्टोरेंट चेन की मालकिन
आशा भोसले ने साल 2002 में दुबई से अपने रेस्टोरेंट बिजनेस की शुरुआत की थी. आज उनका ब्रांड ‘Asha’s’ दुनिया भर में मशहूर है. मिडिल ईस्ट (दुबई, कुवैत) से लेकर यूनाइटेड किंगडम (बर्मिंघम, मैनचेस्टर) तक उनके करीब 14 रेस्टोरेंट हैं. उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा इसी अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट चेन से आता है. आशा जी ने मुंबई के पॉश इलाकों में रियल एस्टेट में भी निवेश किया था. उनकी कुल नेटवर्थ में मुंबई स्थित उनकी प्रॉपर्टीज और अन्य लग्जरी निवेश शामिल हैं.
एसेट (Asset) विवरण
अनुमानित नेटवर्थ 100 – 250 करोड़ रुपए
बिजनेस ब्रांड : ‘Asha’s’ (रेस्टोरेंट चेन)
मुख्य आय स्रोत : म्यूजिक रॉयल्टी, लाइव शो, और बिजनेस प्रॉफिट
ग्लोबल मौजूदगी : भारत, दुबई, कुवैत, और ब्रिटेन (UK)

Related Posts
₹45 करोड़ पेमेंट केस में फंसा HDFC Bank! जांच की खबर आते ही शेयर में बड़ी गिरावट
ईरान युद्ध का Air India पर बड़ा असर, एयरलाइन को अचानक लेना पड़ा बड़ा फैसला
Gold-Silver Price Crash: अचानक धड़ाम हुए चांदी के दाम, सोना भी हुआ सस्ता… जानिए आज का नया रेट