Udaan Desk. चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार, 11 अगस्त की देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब कोलकाता से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। लैंडिंग से ठीक पहले विमान के बाएं इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण पायलटों को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा और इस विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 224 लोग सवार थे, जिनकी जान पर उस वक्त बन आई जब इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया और यात्रियों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया।

Related Posts
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हैरतअंगेज मामला : झरने में नहाने के बाद चार बच्चों की रहस्यमयी मौत
प्रयागराज में बाढ़ का रेड अलर्ट, गंगा-यमुना के उफान से रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
आंध्र प्रदेश में मलेरिया की दवा से एक लड़की की मौत, 47 अन्य बच्चे बीमार