May 14, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

महंगाई का झटका! 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ अमूल दूध

Amul Milk Price Hike : आम आदमी की जेब पर एक बार फिर चोट पड़ने वाली है. अमूल मिल्क ब्रांड ने दूध के दामों में इजाफा करने जा रहा है. यानी देशभर में अमूल दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी. अमूल ने बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई कीमतें 14 मई से पूरे भारत में लागू होंगी.

बढ़ती लागत के कारण लिया गया फैसला
अमूल ब्रांड के तहत उत्पाद बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation, GCMMF) ने बयान जारी कर कहा कि दूध के संचालन और उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि के कारण यह फैसला लिया गया है. संस्था के अनुसार इस साल पशु आहार, दूध की पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई है.

2.5 से 3.5 प्रतिशत तक बढ़ीं कीमतें
GCMMF ने बताया कि दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी करीब 2.5 से 3.5 प्रतिशत प्रति लीटर के बराबर है, जो औसत खाद्य महंगाई दर से कम है. संस्था का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद उपभोक्ताओं पर कम से कम अतिरिक्त बोझ डालने की कोशिश की गई है.

किसानों को भी बढ़ा भुगतान
सहकारी संस्था ने बताया कि उसके सदस्य संघों ने किसानों से दूध खरीदने की कीमत में भी इजाफा किया है. मई 2025 की तुलना में दूध खरीद मूल्य में 30 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की गई है, जो करीब 3.7 प्रतिशत अधिक है.

मई 2025 में भी बढ़े थे दाम
इससे पहले अमूल ने 1 मई 2025 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. अब एक बार फिर कीमतें बढ़ने से घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है.

Spread the love