भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, महाराष्ट्र के सह-प्रभारी एवं नवनियुक्त राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया 23 मार्च, सोमवार को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जयभान सिंह पवैया शाम 4ः30 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा पार्टी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और शाम 5ः30 बजे पार्टी नेतृत्व एवं पदाधिकारियों के साथ मंत्रालय पहुंचकर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

Related Posts
हज आवेदकों को राहत, दो वेटिंग लिस्ट क्लियर, 627 को मिला मौका
जहां मिल बैठेंगे पढ़े-लिखे रिश्तों के चाहतमंद, दिसंबर में होगा सम्मेलन
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हैरतअंगेज मामला : झरने में नहाने के बाद चार बच्चों की रहस्यमयी मौत