महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के तांडुलवाड़ी इलाके में एक पिकअप वैन कुएं में गिर गई। इस घटना में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और कई घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिकअप में तीर्थयात्री सवार थे। कथित तौर पर ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से उतरकर पास के एक कुएं में गिर गया।
मृतकों में महिलाएं-बच्चे शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भयानक हादसा म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप तंदुलवाड़ी गांव के पास बेकाबू होकर कुएं में गिरा। मरने वाले सभी लोग रंजनी गांव के रहने वाले थे और एक धार्मिक स्थल से दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी यह जानलेवा हादसा हुआ। कुएं में पानी भरा था, जिसके चलते वाहन में फंसे हुए लोग बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोगों की दबकर तो कुछ की डूबकर मौत हो गई।

Related Posts
आदर्श नगर के रूप में विकसित होगा अयोध्या नगर : राज्यमंत्री श्रीमती गौर
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत में तेज बारिश का अलर्ट
जन-आकांक्षाओं की पूर्ति सरकार की प्रतिबद्धता : राज्यमंत्री कृष्णा गौर