महंगे होते स्मार्टफोन और बढ़ती कीमतों के बीच रिलायंस जियो ने उन ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है, जो कम बजट में 4G कनेक्टिविटी चाहते हैं. कंपनी ने अपना नया JioBharat V4 फीचर फोन सिर्फ ₹799 की कीमत में हाल ही में उतारा है. यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो महंगा स्मार्टफोन नहीं खरीदना चाहते या फिर कीपैड फोन का इस्तेमाल करना ज्यादा आसान मानते हैं. कम कीमत के बावजूद इसमें कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो इसे साधारण फीचर फोन से काफी अलग बनाते हैं.
सिर्फ कॉलिंग नहीं, UPI पेमेंट और वीडियो स्ट्रीमिंग भी
JioBharat V4 केवल कॉल और मैसेज तक सीमित नहीं है. इस फोन में JioPay का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर बिना स्मार्टफोन के भी सीधे अपने बैंक अकाउंट से सुरक्षित UPI पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा जियो नेटवर्क के जरिए वीडियो स्ट्रीमिंग, फिल्में देखने और लाइव स्पोर्ट्स हाइलाइट्स का भी आनंद लिया जा सकता है. यानी कम कीमत में यूजर्स को 4G इंटरनेट का पूरा फायदा मिलता है.
Safety First फीचर बनाता है खास
जियो ने इस फोन को Safety First कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया है. इसमें मॉनिटरिंग और यूजर मैनेजर जैसे फीचर दिए गए हैं, जिनकी मदद से परिवार के सदस्य आपस में बेहतर तरीके से जुड़े रह सकते हैं. इसके अलावा इसमें Safety Shield फीचर भी मौजूद है, जिससे फोन को स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है.
इसके लिए यूजर को JioThing ऐप का इस्तेमाल करना होगा. ऐप के जरिए JioBharat V4 की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है, कॉल और कुछ सेटिंग्स मैनेज की जा सकती हैं. इतना ही नहीं, संदिग्ध कॉल्स को पहचानने और उन्हें ब्लॉक करने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
कम कीमत, सस्ता रिचार्ज और शानदार वैल्यू
JioBharat V4 की सबसे बड़ी ताकत इसकी कीमत है. सिर्फ ₹799 में मिलने वाला यह फोन उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है जिन्हें भरोसेमंद 4G फोन चाहिए. इसके साथ महंगे रिचार्ज की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी का ₹123 वाला किफायती प्लान इस फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे कॉलिंग और इंटरनेट दोनों का लाभ मिलता है.
कहां से खरीद सकते हैं?
अगर आप JioBharat V4 खरीदना चाहते हैं तो इसे जियो की ऑफिशियल वेबसाइट, जियोमार्ट, रिलायंस डिजिटल स्टोर और देशभर के अधिकृत रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है. ब्लैक और ब्लू जैसे दो कलर ऑप्शन में आने वाला यह फोन कम बजट वाले ग्राहकों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए एक उपयोगी विकल्प बनकर सामने आया है.

Related Posts
अभिज्ञान मोबाइल एप : चंद सेकेंड में अपराधियों की कुंडली आएगी सामने, खुलेगा काला चिट्ठा
Healthcare Sector : 12वीं के बाद 5 बेस्ट हाई सैलरी कोर्सेज, एडमिशन के लिए NEET जरूरी नहीं
Airplane Mode और DND Mode में अंतर, जानिए कब कौन-सा फीचर आपके लिए रहेगा बेहतर