भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नगरीय निकायों में नव-नियुक्त सभी एल्डरमैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नव नियुक्त सभी एल्डरमैन नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दें। शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समस्त एल्डरमैन को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ नव नियुक्त एल्डरमैन्स अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नये आयाम जोड़ेंगे।

Related Posts
40 साल पुराना ऋषिकेश का राम झूला दिसंबर तक बंद, जानें क्यों लिया गया फैसला
नीट पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI के वकील नहीं हुए पेश
अब पंजाब की बारी! पंजाब पेपर लीक पर अभिजीत दीपके ने कहा-अगली रणनीति का जल्द होगा खुलासा