भोपाल। पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के जन्मदिवस 4 मई के अवसर पर डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान भोपाल में विभाग अधिकारियों द्वारा वाकणकार जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर वर्तमान में ज्ञानभारतम् अभियान तहत संस्थान को इंक्यूवेशन सेन्टर भी घोषित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश की सभी पाण्डुलिपियों का डिजिटलाईजेशन भी किया जाना है।
वाकणकर जी से संबंधित पुरातत्व कला के क्षेत्र में किए गए कार्यों को पुस्तक के रूप में “मालव माटी के अन्वेषकः पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर” का प्रकाशन कर डिजिटल प्लेटफार्म पर डालने का कार्य किया जा रहा है। इस पुस्तक की विषय संबंधी सामग्री डॉ. के.सी पाण्डेय, मन्दसौर द्वारा तैयार की गई है।
वाकणकर जी के जन्मदिवस पर संबंधित जिलों में पुरातत्वविद्, वरिष्ठ इतिहासकारों प्रतिष्ठित विद्वानों के विचार प्रसारित कराने एवं वाकणकर जी संबंधित सामग्री एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया है। इस प्रकार वाकणकर जी के जीवन व कार्य को स्थाई रखने की भावना और उद्देश्य के साथ संस्था निरन्तर सकिय कार्य कर रहा है।

Related Posts
अली बाबा, चालीस चोर वाली मंडली, MP की इस जनपद पंचायत में मचा है भ्रष्टाचार
‘ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो…’ राम मंदिर दान विवाद पर ओवैसी का बयान सोशल मीडिया में वायरल
खबर वायरल है… तिलक लगाकर महीनेभर में कमा लिए ₹70,000