मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा में नाव पलटने से हुई दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘नाव पलटने से हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में एक बडा हादसे हो गया। यहां वृंदावन में यमुना में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में बारे में डीआईजी आगरा शैलेश पांडे ने बताया कि हादसा दोपहर सवा 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है।
इस नाव में लगभग में 30 लोग सवार थे। पांटून पुल से टकराकर यह दुर्घटना हुई है। अभी तक इस हादसे मे 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम सहित स्थानीय पुलिस, गोताखोर और मेडिकल की टीम मौके पर मौजूद है। 16-17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
लुधियाना से आए थे श्रद्धालु
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि लुधियाना से करीब 30 श्रद्धालु आए थे, जो यमुना नदी में दो नावों पर नौका विहार कर रहे थे। इसी दौरान केसी घाट के पास एक नाव अचानक पलट गई।

Related Posts
बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, SIR को बताया वैध
AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका
उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, 8 डिग्री तक लुढ़केगा पारा; तूफान का अलर्ट