August 6, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

पीएम मोदी का संबोधन : आज से बंगाल भय मुक्त, नये सूरज का हुआ उदय

  • पीएम मोदी बोले- पश्चिम बंगाल से पलायन रुकेगा, घुसपैठियों पर कार्रवाई करेंगे, महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है, जबकि असम में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है. दोनों राज्यों में धमाकेदार जीत के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है.

उन्होंने BJP मुख्यालय में अपना संबोधन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ शुरू किया. पश्चिम बंगाल और असम चुनावों में BJP के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक है. यह अभूतपूर्व है. जब वर्षों की मेहनत सफलता में बदलती है, तो लोगों के चेहरों पर जो खुशी दिखाई देती है, वही खुशी आज मैं पूरे देश में BJP कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देख रहा हूं. पीएम मोदी ने कहा- मैं भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को भी तहे दिल से बधाई देता हूं. भाजपा के हर कार्यकर्ता ने—चाहे वह बड़ा हो या छोटा—एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. उन्होंने कमल खिला दिया है. जीत का जश्न मनाने के लिए पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पार्टी ऑफिस में मौजूदा रहे.

आज से बंगाल भय मुक्त, विकास के भरोसे से युक्त
पीएम मोदी ने कहा- आज से बंगाल भय मुक्त हो गया है. साथ ही विकास के भरोसे से युक्त हो गया है. बंगाल में परिवर्तन हो गया है. पीएम मोदी ने बंगाल की जीत को जनता को समर्पित किया. पीएम मोदी ने बंगाल की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा- एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया. बंगाल की धरती पर एक नये सूरज का उदय हुआ है.

बंगाल में डर नहीं लोकतंत्र की हुई जीत, अब बदला नहीं बदलाव की बात होगी
पीएम मोदी ने कहा- पहली बार चुनावी हिंसा में एक भी नागरिक की जान नहीं गई. पहली बार डर नहीं, लोकतंत्र की जीत हुई है. बंगाल ने परिवर्तन के नये दौर में प्रवेश किया. पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया. कहा- आज से बंगाल में बदलाव आना चाहिए. आज जब बीजेपी जीती है, तो बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए.

गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला. उत्तराखंड से बंगाल तक कमल ही कमल खिला. पीएम मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष की तारीफ की. उन्होंने कहा- ये पहले विधानसभा चुनाव थे जब से भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने अध्यक्ष पद संभाला है. इन चुनावों के दौरान हर पार्टी कार्यकर्ता को मिला मार्गदर्शन इस जीत में अमूल्य साबित हुआ.

आज लोकतंत्र के साथ-साथ संविधान की भी जीत हुई : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- पांच राज्यों के लोगों ने दुनिया को दिखा दिया है कि हमारा देश ‘लोकतंत्र की जननी’ क्यों है. लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति है. आज न केवल लोकतंत्र की जीत हुई है, बल्कि हमारे संविधान की भी जीत हुई है. हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं की जीत हुई है.

असम की जनता ने लगातार तीसरी बार BJP और NDA पर अपना भरोसा जताया : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 2013 में, जब BJP ने मुझे अपना PM उम्मीदवार बनाया, और जब मैं अपना नामांकन दाखिल करने काशी गया और पत्रकारों से घिरा हुआ था, तो मेरे दिल से स्वाभाविक रूप से एक आवाज निकली. मैंने कहा, ‘मैं यहां अपनी मर्जी से नहीं आया हूं, न ही मुझे किसी ने भेजा है. मां गंगा ने मुझे बुलाया है’… गंगा के साथ-साथ, हमें ब्रह्मपुत्र का भी आशीर्वाद मिला है. मां कामाख्या ने भी हमें आशीर्वाद दिया है. असम की जनता ने लगातार तीसरी बार BJP और NDA पर अपना भरोसा जताया है—यह एक ‘हैट-ट्रिक’ है.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज शांति मिली : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जीत पर डॉ मुखर्जी को याद किया. उन्होंने कहा- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी. एक मजबूत और समृद्ध बंगाल का जो सपना उन्होंने देखा था, वह दशकों से पूरा होने का इंतजार कर रहा था. आज, 4 मई 2026 को, बंगाल की जनता ने हम BJP कार्यकर्ताओं को वह अवसर दिया है. बंगाल के भाग्य में एक नया अध्याय जुड़ गया है. आज से, बंगाल भय-मुक्त है. यह विकास के आत्मविश्वास से भरा हुआ है.

कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों को देश की बहन-बेटियों ने सजा दिया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति की रफ्तार को कांग्रेस ने रोका. नारी विरोधियों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास नहीं होने दिया. मैंने पहले ही कहा- इन्हें नारी का आक्रोश झेलना होगा. डीएमके और टीएमसी को महिलाओं ने सबक सिखाया. समाजवादी पार्टी अपने पाप को कभी धो नहीं पाएगी. कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों को देश की बहन-बेटियों ने सजा दिया.

उपचुनावों के नतीजे भी बहुत उत्साहजनक रहे : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज विभिन्न उपचुनावों के नतीजे भी बहुत उत्साहजनक रहे. महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में हुए उपचुनावों में हमारे उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिला और उन्होंने इन राज्यों में भी जीत हासिल की. NDA नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी शानदार जीत दर्ज की.

Spread the love