लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार 14 जून को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर लताड़ा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हमारे कंप्रोमाइज्ड पीएम अमेरिका का आदेश एक आज्ञाकारी नौकर की तरह सुनते हैं उनके आदेश को मान लेते हैं.
तीन नाविकों की हत्या के बाद भी अमेरिका ने नहीं मांगी माफी
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के चंद दिन बाद भी न अफसोस, न माफी. इसके विपरीत अमेरिका ने हमें आदेश देना जारी रखा है. अमेरिका की भाषा देखिए-अमेरिकी सेना के आदेश तुरंत मानें. कोई उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एक आजाद देश इस तरह की भाषा कभी नहीं सहेगा. लेकिन हमारे कंप्रोमाइज्ड पीएम चुप हैं. वे एक आज्ञाकारी नौकर की तरह सुनते हैं, और आदेश मान लेते हैं. वे देश का अपमान करने वालों के वश में हैं.
कंप्रोमाइज्ड पीएम के राज में दुर्गति तय
ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े एक पोत पर सवार एक भारतीय नागरिक की बीमारी की वजह से मौत हो गई है. मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है. उसकी पहचान निशांत उर्थनाथन के रूप में की गई है. निशांत का शव अभी देश नहीं लाया जा सका है. जब निशांत की मौत हुई उस समय वह मोटर टैंकर (एमटी) सेलेस्टियल पर सवार थे. दूतावास ने बताया है कि इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कंप्रोमाइज्ड पीएम के राज में एक भारतीय होने का मतलब दुर्गति है. विदेशी ताकत हमारे नागरिकों को मारती है. हमारी सरकार एक आज्ञाकारी नौकर की तरह चुप-चाप आदेश मान लेती है – और हमारे नागरिक सड़ने के लिए छोड़ दिए जाते हैं. इस भारतीय को घर लाइए. अभी.

Related Posts
नेपाल में धार्मिक विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण, अनिश्चितकाल तक बढ़ाया कर्फ्यू
भारत ने UN में जताई पश्चिम एशिया में बढ़ती हिंसा पर चिंता, होर्मुज में जहाजों पर हमलों की कड़ी निंदा
RSS से जुड़े जगदीश आफले बने राम मंदिर ट्रस्ट के नए सचिव