हाल में राज जी का वंदे मातरम गीत टी सीरिज से रिलीज हुआ है
भोपाल। मशहूर संगीतकार रहे ख़य्याम साब के सहायक और दत्तक पुत्र राज शर्मा को रामायण रिसर्च काउंसिल की ओर से ‘रामायणी सम्मान-2026’ दिया जाएगा। समारोह का आयोजन गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती के अवसर पर 19 अगस्त को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में भारतीय अध्ययन केंद्र के सहयोग से किया जाएगा।
यह सम्मान रामायण, भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, साहित्य, शोध, रामकथा, संगीत और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को दिया जा रहा है।
भारतीय संस्कृति और रामायण परंपरा को समर्पित सम्मान
रामायण रिसर्च काउंसिल के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि ‘रामायणी सम्मान’ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, साहित्य, शोध, रामकथा, संगीत और सामाजिक जागरण के क्षेत्र में रामायण आधारित उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान करना है।
काशी में आयोजन को बताया गौरव का विषय
भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदासजी ने श्रीरामचरितमानस की रचना मुख्य रूप से काशी की पवित्र धरती पर की थी। ऐसे में काशी में रामायणी सम्मान का आयोजन होना गौरव की बात है।
सात श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा सम्मान
‘रामायणी सम्मान’ के संयोजक एवं काउंसिल के ट्रस्टी डॉ. देव दत्त शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सम्मान के लिए सात श्रेणियां निर्धारित की गई थीं।
सीतामढ़ी में प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी
अजय भट्ट ने बताया कि सीतामढ़ी में काउंसिल की गतिविधियों को देखते हुए बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से श्रीरामजानकी स्थान पर 12 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर 51 शक्तिपीठों से मिट्टी एवं ज्योत लाकर अखंड ज्योत की स्थापना करने तथा चतुर्भुजा महालक्ष्मीजी की स्थापना की योजना है।
‘रामायणी सम्मान-2026’ के लिए चयनित 28 विभूतियां
अनूप जलोटा, श्रीमती अनुराधा पौडवाल, आर.के. सिन्हा, स्व. किशोर कुणाल, डॉ. अर्चना प्रकाश, भगवान दास, डॉ. उदय प्रताप सिंह, डॉ. अवधि हरि, योगेश्वर प्रसाद देवरानी, आदित्य जैन, अभय माणके, संत श्री हरिओम, नरेंद्रनाथ गगन, योगेश चंद्र शर्मा (योगी), संजीव, डॉ. आशा ओझा, श्रीमती मदगुल्ला प्रफुल्ला, बिनोद कुमार तिवारी, डॉ. चंद्र प्रभा मदान, आचार्य संतोष पांडेय, अजय याग्निक, विंध्याचल मणि त्रिपाठी, राजराधे कृष्ण शर्मा, प्रेम प्रकाश दुबे, त्रिलोकी नाथ पांडेय, रामधनी द्विवेदी, डॉ. रविशंकर पांडेय, श्रीमती रेखा मेहरा शामिल हैं।

Related Posts
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हैरतअंगेज मामला : झरने में नहाने के बाद चार बच्चों की रहस्यमयी मौत
प्रयागराज में बाढ़ का रेड अलर्ट, गंगा-यमुना के उफान से रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
आंध्र प्रदेश में मलेरिया की दवा से एक लड़की की मौत, 47 अन्य बच्चे बीमार