Raghu Rai Photographer Death : भोपाल गैस त्रासदी की तस्वीरें क्लिक कर दुनिया का का ध्यान आकर्षित करने वाले प्रख्यात फोटोग्राफर एवं फोटो पत्रकार रघु राय का रविवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 साल के थे। रघु राय के पुत्र एवं फोटोग्राफर नितिन राय ने बताया कि उनके पिताजी को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, लेकिन बाद में उन्हें राहत मिलने लगी थी। फिर कैंसर पेट तक फैल गया, जो ठीक हो गया था।
कैसे हुआ रघु राय का निधन?
उन्होंने बताया कि हाल ही में कैंसर रघु राय के मस्तिष्क तक पहुंच गया था और उन्हें उम्र संबंधी अन्य तकलीफें भी होने लगी थीं। कैमरे की नजर से भारत के विविध रंगों और जीवन के अनेक पहलुओं को दुनिया के सामने पेश करने वाले रघु राय के परिवार में उनकी पत्नी गुरमीत, पुत्र नितिन और तीन पुत्रियां लगन, अवनि और पूर्वाई हैं।
भोपाल गैस त्रासदी की खींची थी तस्वीर
रघु राय ने भोपाल गैस त्रासदी जैसी ऐतिहासिक घटना को अपने कैमरे के जरिए कैद किया था। उन्होंने पीड़ितों की, जो तस्वीरें क्लिक की थीं, उसने पूरी दुनिया का ध्यान इस हादसे की भयावहता की ओर खींचा था।रघु राय ने अपने कैमरे से 20वीं सदी की कई प्रभावशाली हस्तियों के जीवन के अनमोल क्षण भी कैद किये। श्रीमती इंदिरा गांधी और मदर टेरेसा जैसे व्यक्तित्वों की उनकी तस्वीरें आज भी ऐतिहासिक दस्तावेज मानी जाती हैं। मदर टेरेसा के जीवन पर उनकी पुस्तक सेंट मदर विशेष रूप से चर्चित रही।
अविभाजित पंजाब (अब पाकिस्तान) के झंग में जन्मे रघु रघु राय ने ‘द स्टेट्समैन’ से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय फोटो जर्नलिज्म को नयी पहचान दिलायी।उनकी तस्वीरें टाइम्स, लाइफ, द न्यूयार्क टाइम्स और न्यूजवीक जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में प्रकाशित हुईं। युद्ध, चुनाव, आपदाएं, सड़क जीवन और आध्यात्मिकता हर विषय पर उनकी दृष्टि ने दुनिया को भारत का एक संवेदनशील और गहरा चित्र दिखाया।

Related Posts
Weather Update : 12 से ज्यादा राज्यों में मौसम बरपाएगा कहर, आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट
महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, शुरू किया बड़ा आंदोलन, “पीएम को जवाब देना होगा …”
G7 शिखर सम्मेलन : फ्रांस ने भारत पर जताया भरोसा, मिला विशेष निमंत्रण