भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह समारोह कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में धूमधाम से आयोजित किया गया। शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा उपचुनाव में भवानीपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारी शिकस्त दी थी।
प्रोटोकॉल के तहत ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा गया था। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने इसे और भव्य बना दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेता इस मौके पर उपस्थित रहे।
शुभेंदु अधिकारी के साथ ही दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक और शंकर घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
बता दें कि, भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की 207 सीटों पर शानदार जीत हासिल की, जबकि तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों तक सिमट गई। इस जीत के साथ तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया।
शुभेंदु अधिकारी का बयानशपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “ये बंगाल की जनता की जीत है। हम ‘बंगला’ को ‘बंगाल’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विकास, कानून व्यवस्था और रोजगार हमारी प्राथमिकताएं होंगी।
”प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत ‘असुरक्षा और तुष्टीकरण की राजनीति’ पर जनता का फैसला है। यह बदलाव पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया अध्याय शुरू करेगा। नई सरकार के सामने चुनौतियां कई हैं, लेकिन भाजपा का भारी जनादेश विकास की नई उम्मीद जगाता है।

Related Posts
News Highlights : आज सुबह की बड़ी खबरें
जन विश्वास अभियान : अब घर-घर पहुंचेगी MP सरकार, जनता से होगा सीधा संवाद
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : ‘एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी’ नीति लागू