ओडिशा के पुरी में मंगलवार को आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान ग्रैंड रोड पर भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अधिकारियों के अनुसार, भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण करीब 120 श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
SRU टीमों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल रेस्क्यू यूनिट (SRU) की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रभावित श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद पुरी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी 120 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौत की खबरों पर अभी पुष्टि नहीं
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना में तीन लोगों की मौत होने का दावा किया गया है। हालांकि, इस खबर के प्रकाशित होने तक जिला प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Posts
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हैरतअंगेज मामला : झरने में नहाने के बाद चार बच्चों की रहस्यमयी मौत
प्रयागराज में बाढ़ का रेड अलर्ट, गंगा-यमुना के उफान से रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
आंध्र प्रदेश में मलेरिया की दवा से एक लड़की की मौत, 47 अन्य बच्चे बीमार