भोपाल। मध्यप्रदेश में ‘स्टेट एआई मिशन’ शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में सुशासन एवं विकास को नई गति देने तथा शासन की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए ‘स्टेट एआई मिशन’ प्रारंभ करने के विषय में आज कैबिनेट बैठक में साथी मंत्रीगणों को अवगत कराया।
इसके माध्यम से कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जोखिमों की पूर्व पहचान और बेहतर निर्णय क्षमता सुनिश्चित होगी।
मिशन को चरणबद्ध रूप से लागू करते हुए वर्ष 2026-27 में आधारभूत तैयारी, 2027-28 में व्यापक क्रियान्वयन और 2028 से एआई को शासन की स्थायी संस्थागत क्षमता के रूप में विकसित किया जाएगा।

Related Posts
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हैरतअंगेज मामला : झरने में नहाने के बाद चार बच्चों की रहस्यमयी मौत
प्रयागराज में बाढ़ का रेड अलर्ट, गंगा-यमुना के उफान से रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
आंध्र प्रदेश में मलेरिया की दवा से एक लड़की की मौत, 47 अन्य बच्चे बीमार