- सफलता के ये पांच (5 Key Principles of Success) सिद्धांत आपकी हर मुश्किल करेंगे आसान, मिलेगी हर काम में कामयाबी
पहला : लगन से काम करो। मेहनत से जी न चुराओ। अपने काम लगन से करो, आराम काम पूरे करने के बाद ही अच्छा लगता है।
दूसरा : अहंकारी न बनो। अपना स्वभाव नम्र बनाओ और साथियों के साथ मिलजुल कर काम करने की आदत डालो।
तीसरा : अधिक सीखने का प्रयास करो। यह सोचते रहो कि आज की अपेक्षा कल किस तरह अधिक अच्छा काम हो सकता है। सोचो, योजना बनाओ, गुण-दोषों पर अच्छी तरह विचार करने के बाद ही किसी भी काम को हाथ में लो।
चौथा : कार्यों का नियत तय करो। समय पर काम करने की आदत डालने से काम अधिक भी होता है और अच्छा भी। इसलिए सबसे जरूरी है काम को निश्वित समय पर पूरा करना। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो काम की अवधि बढती रहेगी और अंतत: काम पूरा नहीं होगा।
पांचवां : लगातार सीखते रहो। गलतियां होंगी, उनमें सुधार करो और गलतियों से लगातार सीखते रहने की प्रवृति अपनाओ। अपने से अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान दो, जरूरत होने पर उनसे मार्गदर्शन लो। आप ही सबकुछ जानते हैं, इस गलतफहमी से दूर रहें।
संदेश : वर्क वेल, अर्न वेल, लिव वेल। यानी खूब मेहनत करें, पैसे कमाएं और अच्छी जिंदगी जिएं।

Related Posts
नई सुविधा : चैटिंग के साथ अब ऐप से रिचार्ज भी कर सकेंगे WhatsApp यूजर
कैसे करें पढ़ाई, जानिए पांच आसान ट्रिक्स? जिससे लंबे समय तक रहेगा याद
लीजा गर्ग : चौथे प्रयास में 75 दिन का ‘स्मार्ट स्टडी प्लान’ से मिली सफलता