June 24, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

ट्रंप का नया तर्क : अमेरिका से मक्का, सोयाबीन, गेहूं खरीदे ईरान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति बातचीत को अमेरिकी किसानों के लिए लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि ईरान के रोके गए पैसे को मुक्त करने की शर्त यह होगी कि वह अमेरिका में उगाए गए मक्का, सोयाबीन व गेहूं खरीदे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान को इन चीजों की बहुत जरूरत है… यह एक मानवीय संकट है और मुझे लगता है कि मदद करना जरूरी है। हालांकि इस बात की संभावना कम है कि ईरान अमेरिका से बड़ी मात्रा में कृषि उत्पाद खरीदना शुरू करेगा।

इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के रिसर्च फेलो एमेरिटस, जोसेफ ग्लॉबर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कम समय में व्यापार बहुत बड़ा हो जाएगा। ग्लॉबर ने कहा कि इस बात की संभावना कम है कि ईरान भोजन के मामले में अपने दूसरे व्यापारिक साझेदारों को छोड़ दे और अमेरिका से खरीदारी करे।

ईरान के मुख्य आपूर्तिकर्ताओं में ब्राजील, भारत, तुर्किये, यूरोपीय संघ, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना शामिल हैं और अमेरिका से खरीदने की ट्रंप की मांग से ”हमारे कुछ प्रतिस्पर्धियों के साथ कड़वाहट पैदा हो सकती है।

Spread the love