June 15, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

अमेरिका-ईरान डील : शेयर बाजार में उछाल, Sensex 1200 अंक चढ़ा, Nifty 24000 के करीब

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बनने के बाद आज शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1,197.32 अंक या 1.59% चढ़कर 76,725.27 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 361.95 अंक या 1.53% मजबूत होकर 23,984.85 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान बैंक निफ्टी इंडेक्स 864.85 अंक या 1.52% उछाल के साथ 57,679.65 के लेवल पर खुला।

दोनों देशों के बीच शांति समझौते और समुद्री व्यापार मार्ग से नाकेबंदी हटने के ऐलान के बाद सोमवार को कच्चा तेल की कीमतें 4% से ज्यादा टूट गईं। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 3.95% की गिरावट के साथ 83.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) भी 4.68% फिसलकर 80.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Sensex के 29 शेयरों में तेजी, सनफार्मा में मामूली गिरावट

सुबह 9:25 बजे 30 शेयरों वाले BSE सेंसेक्स में 29 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे, जबकि एक शेयर पर दबाव देखा गया। सबसे ज्यादा उछाल इंडिगो के शेयरों में 3.70% का दर्ज किया गया, जबकि इटर्नल के शेयरों में 3.50% की तेजी आई। इसके बाद, बजाज फाइनेंस के शेयर 3.40% मजबूत होकर कामकाज कर रहे थे, जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर 3.17% बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट में लगभग 3% की तेजी आई। दूसरी तरफ, सनफार्मा के शेयर 0.20% के करीब लुढ़ककर कारोबार कर रहे थे।

8 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

शेयर बाजार आई इस तूफानी तेजी की वजह से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों के संयुक्त मार्केट कैपिटलाइजेशन में 8 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद यह बढ़कर 470 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Spread the love