July 9, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

मौसम की मार : कई राज्यों में 14 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में 14 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

झारखंड में 9-10 जुलाई और फिर 12-14 जुलाई के दौरान ज्यादातर इलाकों में व्यापक बारिश होने की संभावना है. 8 और 12 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, 8 से 12 जुलाई के बीच तेज गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं.

बिहार में 9 से 10 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में 10 और 11 जुलाई को व्यापक बारिश होगी. मौसम विभाग ने 9 से 10 जुलाई के बीच राज्य में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 9 और 10 जुलाई को राज्य में बिजली गिरने (वज्रपात) की तीव्र गतिविधि देखी जा सकती है, इसलिए खेतों में काम करने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना
पश्चिम बंगाल और सिक्किम: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 14 जुलाई तक लगातार भारी बारिश होगी. गांगेय पश्चिम बंगाल में 10 से 14 जुलाई तक बारिश की रफ्तार बढ़ेगी.

ओडिशा : पूरे हफ्ते (9 से 14 जुलाई) ओडिशा में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होगी. इस दौरान 9 से 12 जुलाई के बीच 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश: पूर्वी यूपी में 9 से 13 जुलाई तक व्यापक बारिश होगी, जिसमें 10-12 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी यूपी में 9-10 जुलाई तक भारी बारिश होगी.

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ : इन क्षेत्रों में 9 से 10 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश होगी. 9 से 12 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है.

पंजाब: पंजाब में 9 जुलाई को व्यापक बारिश होगी, जबकि 10-14 जुलाई के बीच छिटपुट बारिश के आसार हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 9 से 14 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा. 10 जुलाई को यहां ‘बहुत भारी बारिश’ का ऑरेंज अलर्ट है। पूरे हफ्ते पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन (landslide) के प्रति सावधान रहने को कहा गया है. जबकि हिमाचल में भी 9 से 14 जुलाई तक लगातार भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में 9 जुलाई को ‘बहुत भारी बारिश’ का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 9 से 10 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में 9, 13 और 14 जुलाई को व्यापक बारिश होगी, जबकि 12-14 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान और गुजरात में बारिश की संभावना
राजस्थान : पूर्वी राजस्थान में 9 जुलाई को व्यापक बारिश होगी और 10 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान में 9 जुलाई को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और बिजली चमकने के आसार हैं. जबकि गुजरात क्षेत्र में 9 जुलाई को भारी बारिश होगी.

महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश की संभावना
कोंकण और गोवा : इस क्षेत्र में 9 से 14 जुलाई तक लगातार भारी बारिश जारी रहेगी. जबकि मध्य महाराष्ट्र 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

असम और मेघालय में बारिश की संभावना
असम और मेघालय: 9 से 12 और 14 जुलाई को व्यापक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. जबकि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 14 जुलाई के दौरान लगातार भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी तूफान
तटीय कर्नाटक में 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश होगी. जबकि केरल में 9-11 जुलाई तक व्यापक बारिश होगी. केरल और तमिलनाडु में 9 से 10 और 12 जुलाई के दौरान तेज सतही हवाएं और थंडरस्कॉल की स्थिति बनी रहेगी.

Spread the love