देश के आधा दर्जन राज्यों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। 19 फरवरी को राजस्थान में बादल छाए रहेंगे, जबकि मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा दिल्ली-NCR और यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।
आज 18 फरवरी को सुबह से दिल्ली-NCR समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दिल्ली में सुबह से ही बूंदाबांदी हुई, वहीं यूपी में भी कुछ जगहों का ऐसा ही हाल रहा। दिल्ली- यूपी में हो रही बारिश की वजह से तापमान में कुछ कमी आई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 19 फरवरी से देश के 5 राज्यों में भीषण आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं 19 फरवरी कैसा रहेगा देशभर का मौसम का मिजाज…
क्या कल दिल्ली में होगी बारिश?
दिल्ली में आज दिन की शुरुआत ही बारिश ही के साथ हुई है और पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या कल भी दिल्ली-NCR में बारिश होगी? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी गुरुवार 19 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। कल राजधानी में धूप नहीं निकलेगी। हालांकि परसो यानी 20 फरवरी से राजधानी का मौसम खुशनुमा हो जाएगा और तापमान में भी इजाफा होने लगेगा।
यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से सटे यूपी में भी आज कुछ जिलों में बरसात देखने को मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यूपी भी यूपी में बारिश हो सकती है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार कल मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, शामली औक मुजफ्फरनगर में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि बिहार में कल मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। कल बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया, शिवहर, सीतामढ़ी,मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। वहीं कुछ जिलों में कोहरा भी देखने को मिलेगा।
उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,कल उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सोलन, कुल्लू, सिरमौर, उना, लाहौल और स्पीति में भी बरसात हो सकती है। इसके अलावा कुछ पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है।
- उत्तराखंड : बारिश की संभावना, तेज हवाओं के झोंके लोगों को सतर्क रहने की सलाह
- हिमाचल : प्रदेश बारिश की संभावना, पहाड़ी क्षेत्रों में असर यात्रा में सावधानी बरतें
- तमिलनाडु : बारिश की संभावना स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह
- केरल : बारिश की संभावना, समुद्री तट पर असर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
- अंडमान और निकोबार द्वीप : गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश, 30–40 किमी/घं. हवाएं मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह
राजस्थान-मध्यप्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
राजस्थान और मध्यप्रदेश में कल मौसम अलग-अलग रंग दिखाने वाला है। राजस्थान में कल यानी 19 फरवरी को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि कल अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चुरू, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़ में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में बारिश की पूरी संभावना है। 19 फरवरी को मध्य प्रदेश के विदिशा, झाबुआ, धार, रतलाम, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, छतरपुर और टीकमगढ़ में बरसात हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम?
जम्मू कश्मीर में कल मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। कुछ पर्वतीय इलाकों सोनमर्ग, गुलमर्ग, डोडा और बनिहाल में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, निचले इलाकों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। अगर तापमान की बात करें, तो कल जम्मू का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Related Posts
परिसीमन में किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं, ये मेरी गारंटी-मेरा वादा…’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी
‘बच्चा चाहिए तो पत्नी को मेरे पास भेज दो…’, TCS केस के पीड़ित ने आरोपियों की हैवानियत भरी बातें उजागर की
मिड-रेंज सेगमेंट में आया नया Vivo T5 Pro 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स