मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समय-सीमा को राज्य सरकार ने एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है।प्रदेश में अब 23 मई 2026 तक समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। इससे पहले सरकार ने अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई की थी, जिसे अब और आगे बढ़ाते हुए किसानों को अतिरिक्त समय दिया गया है।
प्रदेश के केंद्रों का CM करेंगे आकस्मिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसी भी समय किसी भी खरीदी केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण कर सकते हैं। वे मौके पर किसानों से बातचीत भी करेंगे। उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पीने के पानी, छायादार बैठने की व्यवस्था और बिना इंतजार खरीदी सुनिश्चित करने का दावा किया गया है।
खरीदी केंद्रों पर बढ़ेंगे तौल कांटे
प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर न्यूनतम 6 तौल कांटे रखने का प्रावधान किया गया है। साथ ही जरूरत के अनुसार इससे अधिक तौल कांटे रखने की अनुमति भी जिलों को दी गई है। केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रभारी अधिकारी रखेंगे खरीदी व्यवस्था पर नजर
हर उपार्जन केंद्र पर एक प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए गए हैं, जो आगामी दिनों में खरीदी व्यवस्था की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही गेहूँ उपार्जन की प्रक्रिया का आने वाले दिनों में आकस्मिक निरीक्षण करेंगे और किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यह भी देखेंगे कि निर्देशानुसार शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं किसानों को प्राप्त हो रही हैं या नहीं।

Related Posts
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द
खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद