बजट पर बोले राहुल गांधी : चुनौतियों से निपटने की कोई रणनीति नजर नहीं आई
नई दिल्ली। बजट को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि, राहुल गांधी ने कहा कि यूथ के लिए जॉब के अवसर लगातार घट रहे हैं। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट जारी है। निवेशक भारत से पूंजी निकाल रहे हैं। आंकड़े बताते है कि घरेलू बचत में तेज गिरावट आई। राहुल गांधी ने कहा कि किसान लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, बजट में इन तमाम चुनौतियों से निपटने की कोई रणनीति नजर नहीं आई। कुल मिलाकर बजट भारत की वास्तविक चुनौतियों के प्रति आंख मूंदे हुए दिखाई देता है।

Related Posts
अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल; भारत पर कितना पड़ेगा असर?
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट की हिंदू-मुस्लिम पक्ष से अपील, बातचीत से निकालें समाधान
ईरान ने ओमान तट पर भारतीय नाविकों वाले जहाज पर किया हमला, भारत का कड़ा विरोध