मुरैना
मुरैना जिले में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए कतारें लंबी होती जा रही हैं। आज सुबह से सबलगढ़ गैस एजेंसी पर खाली सिलिंडरों के साथ लोगों की लाइन लग गई। एजेंसी संचालक ने 11 बजे एजेंसी की शटर गिरा दी। उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने से मना कर दिया।
एजेंसी ने कहा कि सिंलिंडरों की कमी है। ऐसे में अब और लोगों को सिलिंडर नहीं दिए जा सकते हैं, जिससे नाराज होकर लोग सड़कों पर उतर आए। खाली सिलिंडरों को एमएम रोड पर रखकर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक हंगामा व जाम चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी।
लाइन में लगे लोगों को मिला सिलिंडर
हंगामे के बाद एजेंसी संचालक ने कहा कि लाइन में लगे लोगों को ही सिलिंडर मिलेंगे। उसके बाद जाम लगा रहे लोग खाली सिलिंडरों को लेकर एजेंसी की तरफ दौड़े।

Related Posts
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हिनौती गौधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
किसानों सहित सभी वर्गों का कल्याण हमारा ध्येय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आपत्तिजनक फोटो वायरल, IPS रतन लाल डांगी निलंबित, सरकार की सख्त कार्रवाई