अंबाला
नए सत्र 2026 के तहत बुधवार से जिले में 26 खेल नर्सरियां विधिवत रूप से शुरू होने जा रही हैं। दो दिनों तक चले ट्रायलों के बाद चयनित हुए 650 खिलाड़ी अब खेल के मैदानों में पसीना बहाएंगे व कोचों की देखरेख में प्रतिभा को निखारेंगे। नए सत्र की इन नर्सरियों के लिए हाल ही में दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किए गए थे। मंगलवार को जिले में वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, ताइक्वांडो और वुशू जैसे खेलों के ट्रायलों में युवा खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
प्रत्येक खेल नर्सरी में 25-25 खिलाड़ी
हर एक खेल नर्सरी के लिए 25-25 बेहतरीन खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है जिससे जिलाभर में 650 खिलाड़ियों की पौध तैयार की जाएगी। जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप ने बताया कि खेल विभाग के पास इस सत्र के लिए 111 आवेदन आए थे जिनमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र शामिल थे। खेल नर्सरियों का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। इन नर्सरियों में खिलाड़ियों को डाइट मनी और किट के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

Related Posts
भारतीय रेलवे के नए सिस्टम से MP की 236 ट्रेनें पकड़ेंगी रफ्तार, लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा
सीएम योगी के निर्देश पर चार बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाएं पूरे प्रदेश में लागू, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत
पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश