April 10, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

नीतीश कुमार : नई पारी की शुरूआत, राज्यसभा सांसद की शपथ ली

Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP : बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आता दिख रहा है। लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अब एक नए रोल में नजर आने वाले हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। यह एक संक्षिप्त लेकिन अहम समारोह था, जिसमें कई बड़े नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह

दिल्ली में राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को उनके कक्ष में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह पल इसलिए भी खास था क्योंकि वहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े चेहरे मौजूद थे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, और कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी ने इस कदम की अहमियत को और बढ़ा दिया। बिहार से उनके साथी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। इसके अलावा संजय कुमार झा, जयराम रमेश और राजीव प्रताप रुडी भी इस मौके पर मौजूद थे।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार की कमान किसके हाथों में होगी। सूत्रों की मानें तो NDA गठबंधन 14 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर सकता है। खबर है कि, राज्य में मंत्रियों की पूरी टीम भी बदली जा सकती है।

Spread the love