Akshay-Raveena : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस मूवी की सबसे रोमांचक बात यह है कि इसमें रवीना टंडन की भी एंट्री होगी। कम से कम 22 सालों बाद अक्षय कुमार और रवीना एक साथ बड़े परदे नजर आएँगे। दोनों को साथ में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि 90s के दौर में दोनों की जोड़ी सबसे बेस्ट मानी जाती थी। दोनों ने बहुत सी फिल्मो में एक-साथ काम किया था और अब फिर से दर्शकों को 90s का रोमांस देखने को मिलेगा।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की पुरानी फिल्में
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और रवीना ने एक-साथ लगभग 7 फिल्मों में काम किया है। इनमें मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, दावा, बारूद, कीमत, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, पुलिस फोर्स शामिल हैं।
26 जून को रिलीज होगी फिल्म वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार और रवीना की मूवी वेलकम टू जंगल जल्द ही 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रवीना टंडन के साथ-साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे बड़े सितारें शामिल होंगे।

Related Posts
‘धमाल 4’ को मिली नई रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर टला बड़ा मुकाबला
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई
पॉलीटेक्निक एडमिशन 2026: कल से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, 16 जून को आएगी मेरिट लिस्ट