प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक कद में एक और नया अध्याय जुड़ गया है. सेशेल्स सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ (Guardian of the Blue Horizon) से नवाजा है. यह उनको किसी भी देश द्वारा दिया गया 34वां वैश्विक पुरस्कार है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए दिया गया. सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने कहा- मैं ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान उन देशों को समर्पित करता हूं, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.
यह पुरस्कार टिकाऊ विकास के लिए पीएम मोदी के लंबे समय से जारी प्रयासों और उनकी ‘ग्रीन विन’ (पर्यावरण-अनुकूल सोच) को मान्यता देता है. जलवायु परिवर्तन से निपटने, टिकाऊ विकास और ग्रीन ग्रोथ (पर्यावरण-अनुकूल विकास) पर पीएम मोदी के काम को सराहने वाले वैश्विक सम्मानों की कड़ी में यह एक और सम्मान है. इससे ठीक पहले, मई 2026 में, खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने उन्हें खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, कृषि में बदलाव लाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया था.

Related Posts
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से 1000 से ज्यादा मौतें, लोगों में AC खरीदने के लिए मारा-मारी
जापान के इवाते में कांपी धरती, 4 दिन में तीसरी बार आया भूकंप
दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा