भारत सरकार ने 1 जुलाई से कमर्शियल खरीदारों के लिए पेट्रोल और डीजल की रिटेल खरीद पर लगी सभी अस्थायी पाबंदियां हटा दी हैं। अब 200 लीटर प्रतिदिन की लिमिट भी लागू नहीं रहेगी। ये प्रतिबंध मिडिल ईस्ट संकट के दौरान ईंधन आपूर्ति, जमाखोरी रोकने और देशभर में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगाए गए थे।
गौरतलब है कि, सरकार ने जून में कमर्शियल ग्राहकों के लिए पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही डीजल की बिक्री भी प्रति ग्राहक या वाहन प्रतिदिन 200 लीटर तक सीमित कर दी गई थी। यह फैसला इसलिए लिया गया था ताकि संभावित सप्लाई संकट के दौरान देश में ईंधन की कमी न हो।

Related Posts
राम मंदिर के पहले सीईओ बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट के तीन नए सदस्य भी घोषित
नेपाल आपदा : मौतों का आंकड़ा 1100 पार, हजारों लोग लापता, बाढ़-बारिश का नया अलर्ट जारी
छह साल बाद दिशा सालियान की मौत का सच सामने आएगा? बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के आदेश दिए