August 6, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

‘जनता की सेवा हमारा संकल्प’ :  कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को श्रावण मास के प्रथम दिन वार्ड क्रमांक 54 में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।

कार्यक्रम के दौरान एम्स के समीप परमार धर्मशाला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, साकेत नगर 9-ए स्थित आदर्श एकता उद्यान के चारों ओर सीसी सड़क निर्माण कार्य तथा बागसेवनिया स्थित मां दुर्गा भवानी धाम मंदिर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर आदर्श एकता उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि श्रावण मास के प्रथम दिन विकास कार्यों का शुभारंभ होना क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को इन कार्यों का लंबे समय से इंतजार था और अब विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को सीवेज लाइनों की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ की कृपा से विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है और लगातार बड़ी-बड़ी सौगातें क्षेत्र को मिल रही हैं। सरकार का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि विकास के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का संरक्षण भी है।

राज्यमंत्री ने कहा कि जनता की सेवा का संकल्प निरंतर जारी रहेगा। राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के साथ विकास की गति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और आने वाले समय में इसे और अधिक आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाया जाएगा।

Spread the love