September 3, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

दूल्हे के रूप में चाहिए ‘रील पार्टनर’! इंटरनेट पर सुर्खियों में वायरल मैट्रिमोनियल विज्ञापन

Udaan Desk. डिजिटल दौर में सोशल मीडिया ने रिश्तों और शादी के पारंपरिक तौर-तरीकों को भी बदलना शुरू कर दिया है। इसका एक दिलचस्प उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक मैट्रिमोनियल विज्ञापन है, जिसमें दूल्हे के लिए ऐसी शर्तें रखी गई हैं जो आम शादी के विज्ञापनों से बिल्कुल अलग हैं।

वायरल विज्ञापन में एक युवती ने अपने लिए ऐसे दूल्हे की तलाश बताई है जो उसका ‘परफेक्ट रील पार्टनर’ भी बन सके। विज्ञापन के मुताबिक, लड़का कैमरे के सामने सहज हो और उसके साथ रिश्ते से जुड़े वीडियो व रील बनाने में रुचि रखता हो। विज्ञापन में कहा गया है कि भावी दूल्हे को ट्रेंडिंग म्यूजिक पर कंटेंट बनाना आना चाहिए। इतना ही नहीं, उसमें Adobe Premiere Pro की जानकारी भी होनी चाहिए, ताकि वह रिया की रील और व्लॉग खुद एडिट कर सके।

संयुक्त परिवार से नहीं होना चाहिए दूल्हा
विज्ञापन में दूल्हे के लिए एक और शर्त रखी गई है कि वह संयुक्त परिवार से नहीं होना चाहिए। विज्ञापन में मजाकिया अंदाज में यह भी कहा गया है कि इच्छुक लोग संपर्क करने से पहले Amazon miniTV के शो ‘Half Love Half Arranged’ को देख लें, ताकि उन्हें यह समझने में मदद मिले कि उसको किस तरह के लड़के पसंद नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
यह अनोखा विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “Behen 25k per month pe mil jayega koi, iske liye shaadi karne ki zarurat nahi।” (बहन 25 हजार प्रतिमाह पर मिल जाएगा कोई, इसके लिए शादी करने की जरूरत नहीं)

कई यूजर्स ने इसे इंस्टाग्राम और रील कल्चर का नया रूप बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे बदलते रिश्तों और शादी को लेकर युवा पीढ़ी की बदलती सोच से जोड़कर देखा। हालांकि, यह विज्ञापन गंभीर वैवाहिक प्रस्ताव है या सोशल मीडिया के लिए बनाया गया मजेदार कंटेंट, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इसकी अनोखी शर्तों के कारण यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love